{"_id":"5b21784e4f1c1b214d8b6385","slug":"71528920142-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजय नगर मेें महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच-छह लोगों ने घर मेें घुसकर लोहे की छड़ों और तमंचों की बटों से हमला किया, इसमें तीन लोग घायल हो गए जबकि हमलावर पक्ष का एक युवक भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
शमशाद पुत्र अली हसन निवासी विजय नगर की एक महिला के साथ मोहल्ले के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की । उन्होंने विरोध किया तो आरोपी युवक कई लोगों के साथ उनके घर में घुस गया और लोहे की छड़ों और तमंचों की बटों से हमला कर दिया। इसमें शमशाद, इरशाद, आरिफ पुत्र अली हसन निवासी विजयनगर घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का दिलशाद भी घायल हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। उन्होंने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।