{"_id":"5a663fcc4f1c1b1d368b5dc7","slug":"71516650444-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे की दीवार पर लिखे आपतिजनक शब्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे की दीवार पर लिखे आपतिजनक शब्द
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव में रविवार की रात में असामाजिक तत्वों ने मदरसे की दीवारों पर कालिख पोत कर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। इसे देखकर सोमवार की सुबह एक विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस संबंध में मदरसे के अध्यक्ष ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी।
बिजरौल गांव में मैन रोड पर मदरसा है। रविवार की रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने मदरसे की दीवारों को काले पेंट से पोत कर उस पर आपत्तिजनक भाषा लिख डाली। सुबह जब समाज के लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मदरसे के अध्यक्ष शकील पुत्र हकीमुद्दीन ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी। उनका कहना है कि इससे पहले भी दो बार ऐसी घटना हो चुकी है और कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।