फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा में गैस सिलेंडर फटा

निरपुड़ा में गैस सिलेंडर फटा

Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा में गैस सिलेंडर फटा
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से मकान में आग लग गई। हादसे में महिला समेत दो लोग झुलस गए। परिवार ने किसी तरह मकान से बाहर भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी सतपाल की पत्नी संतोष मंगलवार दोपहर रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस समय तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया और पूरे मकान में आग लग गई। संतोष के शोर मचाने पर परिवार के लोग उधर दौड़े और उसे किसी तरह रसोई से बाहर निकाला। आग से संतोष और राजीव निवासी निरपुड़ा झुलस गए। उन्हें गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया । धमाके की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण उधर दौड़े। इसकी सूचना दमकल विभाग को देनी चाहिए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ग्रामीणों स्वयं ही पानी, मिट्टी आदि डालकर कई घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा मकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed