फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेयरमैन प्रत्याशी अन्नू जैन और उसके भाई पर मुकदमा

चेयरमैन प्रत्याशी अन्नू जैन और उसके भाई पर मुकदमा

Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन प्रत्याशी अन्नू जैन और उसके भाई पर मुकदमा
बागपत। बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर नगर पालिका पद के प्रत्याशी अन्नू उर्फ अनुज जैन और उसके भाई रालोद नेता अमित जैन और एक सौ महिला समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने उनसे पास से प्रचार सामग्री भी कब्जे में ली। पुलिस वीडियोग्राफी के आधार पर महिलाओं की पहचान करने में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चेयरमैन पद के प्रत्याशी अन्नू उर्फ अनुज जैन महिला समर्थकों के साथ रविवार सुबह एसपी ऑफिस के सामने से जुलूस के रूप में गुजरा। महिलाओं के द्वारा प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी। पता चलने पर पुलिस टीम ने जुलूस रोकने का प्रयास किया। मना करने के बाद भी जुलूस बंद नहीं हुआ। बाद में पुलिसकर्मियों ने उनकी वीडियोग्राफी की। महिलाओं से प्रचार सामग्री (करीब 400 पंपलेट) जब्त कर ली। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर चेयरमैन प्रत्याशी अन्नू उर्फ अनुज जैन व उसके भाई अमित जैन के अलावा सौ महिलाओं के खिलाफ आदर्श आचार संहित के उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिलाओं के पास से प्रचार सामग्री जब्त कर ली गई है। वीडियोग्राफी के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, आरोपी अमित जैन का कहना है कि उनके द्वारा जुलूस नहीं निकाला जा रहा था। महिलाएं अपने घर जा रही थी। उन पर पुलिस द्वारा लगाए आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed