{"_id":"5a0f26864f1c1b7a548bd951","slug":"71510942342-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी
बड़ौत। आवास विकास कालोनी से अपने गांव रहतना जा रहे एक युवक से रंछाड़ के पास दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
लूट का शिकार हुआ मोहित उर्फ टिंकू रहतना गांव का रहने वाला है। वह बड़ौत के आवास विकास कालोनी में स्कूली ड्रेस बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम बड़ौत से बाइक पर बामनौली-रंछाड़ होते हुए गांव रहतना जा रहा था। जब वह बामनौली-रंछाड़ मार्ग पर रंछाड़ गांव के पास पहुंचा तो दो तमंचेधारी बदमाशों ने उसे रोक लिया। उससे पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूटकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वे रंछाड़ की ओर भाग निकले। किसी तरह उसने गांव में सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में मोहित ने बिनौली थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।