फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रुपये के विवाद में की मधु की हत्या

रुपये के विवाद में की मधु की हत्या

Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुपये के विवाद में की मधु की हत्या
बागपत। काठा गांव में दलित युवती मधु की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कहा रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। मृतका ने रेप के केस में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

काठा गांव के जयभगवान की बेटी मधु (20) की शनिवार शाम करीब छह बजे घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के पिता ने खेत में अगौला ज्यादा काटने का विवाद बताकर गांव के ही किसान बबलू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । रविवार को आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि उसने जयभगवान के परिवार को 4.60 लाख रुपये उधार दिए थे। इनमें से 60 हजार रुपये उन्हें वापस मिल गए। बाकी रकम समय पूरा होने के बाद भी नहीं दी । वह कई महीने से अपनी रकम का तगादा कर रहा था। शनिवार सुबह खेत में रुपये मांगने पर मधु की मां कांता ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसे लेकर कहासुनी हो गई ।
विज्ञापन

आरोप है कि शाम करीब चार बजे मधु ने उसके पास फोन करके रेप के केस में फंसाने की धमकी दी । इसी संबंध में वह अपने साथी सोनू के साथ मिल कर जयभगवान के घर में शाम को गया था। यहां दोबारा से बहस हो गई। इससे उसे गुस्सा आ गया और गोली चला दी। गोली मधु को जा लगी। इससे उसकी मौत हो गई। वह घर से किसी की हत्या करने के लिए नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांता को भी था मारने का इरादा
बागपत। कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में बबलू ने कहा कि विवाद की शुरूआत जयभगवान के परिवार ने की है। आरोपी ने कहा कि पहले उसके रुपये नहीं दिए , फिर दो बार उसके साथ अभद्रता की । मौके पर जब उसे गुस्सा आया तो उसका इरादा मां-बेटी को मारने का था, लेकिन कांता बच गई।

दो सप्ताह पहले ही जमानत पर छूटा था सोनू
बागपत। बबलू ने बताया कि साथी सोनू दो सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर या है। सोनू 14 मार्च को काठा गांव में डंपर चालक लियाकत की हुई हत्या के केस में जेल गया था। सोनू राहुल काठा का चचेरा भाई है। उधर, सीओ दिलीप सिंह ने कहा सोनू का नाम सामने आया है।


सीओ और बसपा नेताओं के बीच नोकझोंक, हंगामा
बागपत। बसपा के जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी और अन्य पदाधिकारी मृतक युवती मधु के परिजनों से जानकारी करने के लिए कोतवाली पहुंचे, क्योंकि मधु की माता कांता और अन्य परिवार के लोग कोतवाली में थे। उनसे बात करने को लेकर सीओ दिलीप सिंह की बसपा नेताओं से कहासुनी हो गई। नेताओं का आरोप है कि सीओ ने उनको कोतवाली में न घुसने तक की हिदायत दे दी। इसे लेकर कहासुनी हुई। इससे हंगामा हो गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। बाद में एएसपी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। इस दौरान बसपा के जिला कोषाध्यक्ष बबलू कौशिक, महामंत्री सतेंद्र मौर्य और जिला प्रभारी राम कुमार सिंह आदि रहे। सीओ दिलीप सिंह ने कहा पुलिस केस की विवेचना कर रही है। कुछ नेता अनावश्यक बातें कर रहे थे। उनको ऐसा करने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed