फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नाविक रिजवान पुलिस के हत्थे चढ़ा

नाविक रिजवान पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 17 Sep 2017 01:56 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
नाविक रिजवान पुलिस के हत्थे चढ़ा
बागपत। काठा नाव हादसे में 19 लोगों की गैर इरादतन हत्या का आरोपी नाविक रिजवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधिकारी गोपनीय ठिकाने पर रख कर नाविक से पूछताछ कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि किसके कहने पर वह काठा घाट पर यमुना नदी में नाव का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काठा गांव में 50 यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में समा गई । इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया। अन्य लोग एक-दूसरे की मदद से नदी से बाहर निकले । हादसे के बाद ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लाशें रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया तो बवाल हो गया। पुलिस ने नाव हादसे में काठा गांव के चौकीदार सलाउदीन की तरफ से नाव चालक रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस दो दिन से रिजवान की तलाश कर रही थी, लेकिन वह घर से फरार हो गया । शनिवार को शाम के समय नाविक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधिकारी नाविक को हिरासत में लेकर गोपनीय तरीके से पूछताछ करने में जुटे हैं। नाविक किसके कहने पर यमुना नदी में नाव का संचालन कर रहा था, इस बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन



रिजवान अकेला गुनहगार नहीं
बागपत। काठा नाव हादसे में 19 लोगों की गैर इरादतन हत्या के मामले का आरोपी रिजवान अकेला गुनहगार नहीं है। अवैध तरीके से नाव का संचालन किसकी शह पर हो रहा है, पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी की चूक भी बड़ी वजह है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर ही काठा में बवाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान बोला, कई लोगों को बचाया
बागपत। नाविक रिजवान ने पूछताछ में अपने को निर्दोष बताया । उसने कहा हादसे के बाद उसने कई लोगों को बचाया, लेकिन सैकड़ों लोग जब मौके पर जमा हो गए, तो वह घबरा गया और डरकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed