फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वकीलों के अनशन को खेकड़ा और बागपत बार का समर्थन

वकीलों के अनशन को खेकड़ा और बागपत बार का समर्थन

Wed, 13 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
वकीलों के अनशन को खेकड़ा और बागपत बार का समर्थन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान से लूटपाट और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को अधिवक्ताओं और टाइपिस्ट और दस्तावेज संघ के सदस्यों चैंबर बंद कर हड़ताल की तहसील में जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील परिसर में सभी न्यायिक और अन्य कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना दिया।

अधिवक्ता और टाइपिस्ट दस्तावेज संघ से जुड़े लोगों ने हड़ताल कर तहसील में जुलूस निकाला और समस्त तहसील के न्यायालयों, कार्यालयों, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन बागपत के महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, नरेंद्र पंवार आदि और खेकड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी और महामंत्री राजेश कुमार आदि ने भी क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचकर पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व बार अध्यक्ष वेद पाल पंवार और आनंद पाल तोमर ने किया और निर्णय लिया 14 सितंबर को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव होगा और बड़ौत कोतवाली के इंस्पेक्टर, सीओ बड़ौत, एसडीएम और तहसीलदार के तबादले की मांग की जाएगी। 13 सितंबर को तहसील गेट पर सांकेतिक सड़क जाम किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर मंगलवार को तेजवीर सिंह तोमर, सुखपाल सिंह, ओमपाल सिंह, ईश्वर सिंह, जयवीर राणा, संजीव तोमर, राममेहर सिंह, ब्रहम पाल, कृष्णपाल, पुष्पेंद्र तोमर आदि बैठे। इस मौके पर आयोजित सभा में विरेंद्र चौहान, विनेश तोमर, धर्मवीर सिंह, ब्रहमपाल, दीपक राठी, सत्यपाल मान, सुशील जैन, संतोष जैन, रामकुमार तोमर, दिनेश मान, विजय तोमर, सतपाल पंवार, विनादे जैन, रूपेश, अरविंद राठी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed