{"_id":"59a5c2944f1c1b0f278b46c7","slug":"71504035476-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से कटान को ऊंट लाते दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान से कटान को ऊंट लाते दो लोग गिरफ्तार
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऊंटों से भरा ट्रक पकड़ लिया। इसमें 12 ऊंट मिले। तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी राजस्थान से कटान के लिए पशु लेकर आ रहे थे।
हरियाणा की ओर से एक ट्रक (आरजे02जीए-8464) आ रहा था। निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसको रोक लिया। उसमें ऊंट लदे मिले। चौकी प्रभारी निरंजन सिरोही का कहना है कि जांच करने पर ट्रक में 12 ऊंट मिले हैं। उनके मुंह-पैर बंधे मिले। ट्रक के साथ युवक मुनफैद पुत्र रति मोहम्मद निवासी बिसम्बरा (मथुरा) और फरमान पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत पकड़े गए है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि ऊंटों को राजस्थान के लाडलू से लेकर आए है और बुढ़ाना में शहजाद के पास लेकर जा रहे थे। सिरोही ने बताया कि देर रात शहजाद को गिरफ्तार कर लिया।