फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोशनगढ़ में किसान के मकान में लाखों की चोरी

रोशनगढ़ में किसान के मकान में लाखों की चोरी

Mon, 14 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
रोशनगढ़ में किसान के मकान में लाखों की चोरी
रोशनगढ़ में किसान के मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन


पिलाना/बागपत। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में किसान के मकान से चोरों ने शनिवार रात करीब 75 हजार रुपये की नगदी समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी किया। इसके अलावा चोरों ने नौरोजपुर गुर्जर गांव में दर्जनों नलकूपों से सामान चोरी किया।
रोशनगढ़ निवासी किसान तराबू का परिवार शनिवार की रात में मकान में सो रहा था। छत पर बने कमरे का ताला लगा था। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 75 हजार रुपये नगद, आभूषण और अन्य सामान चोरी किया। रविवार सुबह परिवार के लोग उठकर कमरे में गए तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया। कमरे से सामान गायब मिला। तलाश करने के बाद भी सामान नहीं मिला। परिजनों ने कहा देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बालैनी थाना में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

चोरों ने शनिवार की रात में नौरोजपुर गुर्जर निवासी किसान राम सिंह, विनय, लाला, अजमेर सिंह, धर्मपाल सिंह, अरुण, देवेंद्र, गुलवीर, अनिल, रणवीर, सोनू, वीर सिंह सहित 12 किसानों के नलकूपों में कुंबल और छत उखाड़कर विद्युत सामान चोरी किया। रविवार सुबह किसान अपने खेत में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित किसानों ने पुलिस से चोरी शिकायत की। पुलिस ने कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed