{"_id":"5c4772a7bdec22736b5e955a","slug":"61548186279-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खामपुर गांव में कई घरों में बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खामपुर गांव में कई घरों में बोला धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चोरों ने खामपुर गांव में सोमवार की रात्रि में एक के बाद एक कई घरों पर धावा बोला, लेकिन जाग होने के बाद चोर मात्र एक भैंस ही चोरी कर ले भागे। बाद मेें ग्रामीणों ने चोरों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे, मंगलवार को पंचायत हुई, इसमें रात्रि मेें पहरा लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
सोमवार की देर रात्रि जब बारिश हो रही थी और पूरा गांव गहरी नींद सो रहा था, तभी चोरों ने मुकेश पुत्र जय कुमार के घर पर धावा बोला, लेकिन जाग हो गयी। इसके बाद चोरों ने सोहन पाल पुत्र गिरवर के मकान पर धावा बोला, अभी वे एक भैंस ही खोल पाए थे कि भी जाग हो गई और वे भैंस लेकर भागे, भागते हुए कई घरों पर प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाई। गांववासियों ने रात में चोरों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मंगलवार को चोरों के भय के चलते ग्रामीणों ने पंचायत की और उसमें रात्रि के समय पहरेदारी करने का निर्णय लिया। इसमेें मुकेश, गिरवर, सोहन पाल, रवि, दीपक, उमेश, सौराज आदि रहे।