बड़ौत (बागपत)। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बुधवार देर शाम बाजार मेें सामान लेने जा रही थी, तभी दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने साहस दिखाकर चप्पलों से उनकी जमकर धुनाई की। एक भाग निकला और एक को वह लोगों की मदद से कोतवाली ले आई।
बुधवार को शाम के समय नगर के एक मोहल्ले की एक महिला बाजार से सामान लेने जा रही थी, तभी दूसरे समुदाय के दो युवक उसके पीछे चल दिए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। महिला ने साहस कर चप्पल से उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने भी महिला का साथ दिया और एक को दबोच लिया। महिला पकडे़ युवक को कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ तहरीर दी, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि यदि समझौता नहीं होता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।