{"_id":"5c0d7106bdec2241641d46c0","slug":"61544384774-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेलवे रोड से सटी जैन गली नंबर 1 में बर्तन व्यापारी की खिड़की तोड़कर चोर लाखों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 12 लाख का सामान चुराकर ले गए। इसकी सूचना पर व्यापारियों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने पुलिस को 24 घंटे की चेतावनी दी, बाद में डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की।
जैन गली नंबर 1 में नानक चंद जैन पुत्र राय चंद का मकान है, वे बर्तन के व्यापारी है। वे अपनी माता की मृत्यु के बाद बड़ौत में ही अपनी पत्नी पूनम जैन के साथ अपने भाई के यहां पर गए थे, वहां उनकी माता राजबाला रहती थी, अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने मकान खोला तो खिड़की टूटी थी और सारा सामान बिखरा था, इसकी सूचना पर व्यापारी अंकुर जैन के यहां पर पुलिस एकत्रित हो गए और चोर व्यापारी के मकान से साढे़ चार लाख की नगदी, सोने के छह कंगन, सोने की एक चैन, हार, सोने की अंगूठी व अन्य सामान चुराकर ले गए। इसकी कीमत साढे़ सात लाख बताई। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की। बाद में घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉयड बुलाया, उसने घर व आसपास के क्षेत्र में चोरों को तलाश किया, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। इस संबंध मेेें नानक जैन ने तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।