{"_id":"5b7b199b42c792464b1c4ad6","slug":"61534794139-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकौली के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढिकौली के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शेरपुर लुहारा गांव में एक सप्ताह पहले ससुराल वालों ने विवाहिता शिखा की फांसी लगाकर हत्या की। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ढिकौली गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ढिकौली गांव के लोगों ने बताया कि 13 अगस्त को छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा में विवाहिता शिखा की ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या की। इस मामले में पति रविंद्र, सास संतोष, ससुर तेजपाल, ननद मंजू के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने पति को थाने से ही छोड़ दिया। अब आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, जयकुमार, राजकुमार, संदीप, जयदेव, धर्मपाल, देवेंद्र, सुभाष, संजीव, उम्मेद, राजकुमार, जीत सिंह आदि रहे।