फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इतने झोल, कहीं बाइज्जत बरी न हो जाए राठी

इतने झोल, कहीं बाइज्जत बरी न हो जाए राठी

Fri, 13 Jul 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
इतने झोल, कहीं बाइज्जत बरी न हो जाए राठी
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में इतने पेंच हैं कि आरोपी बनाया गया सुनील राठी के खिलाफ पुलिस के पास वारदात का एक भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। खुद जेलर ने भी सिर्फ गोलियों की आवाज सुनी है। राठी के खिलाफ गवाही देने की हिम्मत किसी बंदी में नहीं है। यही वजह है कि लापरवाही में अफसरों पर तो कार्रवाई होनी शुरू हो गई है, लेकिन सुनील राठी को सजा कराना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

बागपत जेल में सोमवार सुबह सवा छह बजे मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई। जेलर ने मुकदमे में लिखवाया है कि एकल कक्ष में सुनील राठी ने बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि हत्या तन्हाई बैरक के बाहर हुई है। इस वारदात का प्रत्यक्षदर्शी मिलना आसान नहीं होगा। कोई बंदी या जेल कर्मी आसानी से गवाही नहीं देगा। बजरंगी जिस विक्की सुन्हैड़ा के साथ बैरक में रुका था, वह खुद कह चुका है कि उसने तो शौचालय के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी । उसे नहीं पता गोली किसने चलाई। राठी ने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन उसका कहना है कि पिस्टल मुन्ना बजरंगी की थी। इसमें पेंच यह है कि वारदात के बाद पिस्टल को गटर में फेंक दिया। करीब 12 घंटे बाद पिस्टल निकला, जिस पर फिंगर प्रिंट मिलना आसान काम नहीं है। पुलिस के सामने भले ही राठी ने वारदात कुबूल कर ली हो, लेकिन कानूनी लड़ाई में वह कभी इसे स्वीकार नहीं करेगा। जेल में पिस्टल जिस भी तरह पहुंची हो, इसमें अफसरों पर ही कार्रवाई होनी है। पुलिस के लिए घटना के तार जोड़ना आसान काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed