फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत में न हो जाए खेकड़ा की तरह लूट की घटना

बड़ौत में न हो जाए खेकड़ा की तरह लूट की घटना

Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में न हो जाए खेकड़ा की तरह लूट की घटना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा कस्बे मेें विद्युत कर्मचारियों के साथ हुई लूट की घटना अभी लोग भूल भी नहीं पाए कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात लेखाकार की लचर कार्यशैली एक और लूटपाट की वारदात को बुलावा दे रही है। इसकी वजह से पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के दर्जनों कैशियरों का लाखों रुपये का कैश जमा नहीं हो पा रहा है और वे परेशान घूम रहे हैं। समस्या से क्षुब्ध विद्युत मजदूर पंचायत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लेखाकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या मेें विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी व निगम के कैशियर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लेखाकार की लापरवाही के चलते पिछले तीन दिनों से कार्यालय पर तैनात 15 कैशियरों से लाखों रुपये का कैश जमा नहीं हो पा रहा है, जिस कारण कैशियरों के साथ खेकड़ा की तरह लूटपाट की वारदात की आशंका बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजन लाखों रुपये का कैश लेकर कैशियर इधर-उधर भटक रहे हैं। बाद में सभी अधिशासी अभियंता प्रथम जागेश कुमार से मिले, उन्होंने जल्द ही कैश जमा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि गत वर्ष भी कैशियर बूूल चंद व रामकिशन के साथ छपरौली बिजलीघर से आते वक्त मलकपुर रोड पर लाखों रुपये की लूट हुई थी। तीन दिन पूर्व भी खेकड़ा में कर्मचारी के साथ लूटपाट हुई है। उधर अधिशासी अभियंता प्रथम जागेश कुमार का कहना था कि कर्मचारी सुनील को लेखाकार का चार्ज सौंपा, लेकिन वे कई दिनों से दफ्तर पर नहीं आ रहे हैं। अस्थाई रूप से सभी कैशियरों का कैश कार्यालय पर जमा कराना शुरू कर दिया है, बाद मेेें सभी कैशियरों को जमा रसीद भी दे दी जाएगी। इसमें आरिफ, खलील, धर्मपाल, सन्नी, राजीव, विनय, सुनील, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed