फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नसीम से कईं घंटे पूछताछ, घर नहीं मिला शमीम

नसीम से कईं घंटे पूछताछ, घर नहीं मिला शमीम

Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नसीम से कईं घंटे पूछताछ, घर नहीं मिला शमीम
बड़ौत/अमीनगर सराय (बागपत)। पुलवामा में सिलाई कारीगरों पर पत्थर फेंकने का दबाव बनाने के मामले में खुफिया विभाग और पुलिस अलर्ट रही। मेरठ से पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ौत कोतवाली में नसीम से कई घंटे तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई। उधर, डौलचा गांव का शमीम अपने घर पर नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि उन्हें शमीम के विषय में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी नसीम पुत्र रोजूदीन, बालैनी थाना क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी शमीम और सहारनपुर के युवक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपुरा स्थित सिलाई फैक्ट्री में बतौर कारीगर काम करने के लिए गए थे। ईद से पहले वहां से लौटे इन कारीगरों का कहना था कि उन पर पत्थर फेंकने के लिए दबाव बनाया गया था। मीडिया के सामने भी बड़ौत के नसीम ने यह बात स्वीकार की कि उन पर दबाव बनाया था। पुलिस तक मामला पहुंचा तो अधिकारी हरकत में आ गए। बृहस्पतिवार को मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ौत कोतवाली में नसीम से पूछताछ की। स्थानीय पुलिस ने भी जानकारी ली। काफी देर तक पूछताछ की गई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि नसीम से जानकारी ली गई है, लेकिन वह पत्थरबाजी के लिए दबाव बनाने की बात से मना कर रहा है। इसके बाद भी जांच चल रही है। उधर, खुफिया विभाग की टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। डौलचा गांव के शमीम की पुलिस ने जानकारी जुटाई, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। परिजनों ने कहा कि उन्हें शमीम के विषय में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बागपत से गए थे तीन युवक
बड़ौत। सिलाई के लिए बड़ौत का नसीम, ढिकाना का अंकित और डौलचा का शमीम पुलवामा गए थे। नसीम का परिवार भी साथ था। पुलिस इन्हें फैक्ट्री ले जाने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक कर रहा कॉल
बड़ौत। बड़ौत का नसीम अपने बयान से पलट गया है। उसका कहना है कि उन्हें डर था कि फैक्ट्री मालिक उन पर मुकदमा दर्ज करा सकता है, इस वजह से उन्होंने पत्थरबाजी की बात जोड़ दी थी। नसीम ने कहा अब भी फैक्ट्री मालिक उन्हें कॉल कर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed