फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर में घुसे युवक की पीट-पीट कर हत्या

घर में घुसे युवक की पीट-पीट कर हत्या

Thu, 14 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे युवक की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। दादरी गांव में मंगलवार की रात्रि में बुरी नियत से मकान में घुसे एक युवक को शोर मचाए जाने पर घेर लिया और वह छतों से भागने लगा और तमंचे से फायर किया। इसके बाद वह फिर उसी मकान की छत पर आ गया। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फिर तमंचे से गोली चला दी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर फावडे़ और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। मोर्चरी पहुंचकर रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने उसकी रंछाड़ गांव निवासी के रूप में शिनाख्त की। इस पर मामले में दादरी निवासी युवक ने मृतक के खिलाफ और मृतक के ताऊ ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार की रात्रि में दादरी गांव मेें साहब सिंह पुत्र रघुवीर के मकान की दीवार फांदकर एक युवक से घुस गया। इसी दौरान साहब सिंह का बेटा मन्नू जब लघुशंका के लिए उठा तो उसने देख लिया और शोर मचा दिया। आरोपी युवक तमंचे से फायर कर छतों से भागने लगा, लेकिन गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या मेें ग्रामीण दौड़ पड़े और उससे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा से साहब सिंह की छत पर आया तो उसने फिर तमंचे से फायर किया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसकी लाठी-डंडों और फावडे़ से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस सीओ रमानंद कुशवाहा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। इस संबंध मेें मन्नू पुत्र साहब सिंह ने अज्ञात मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक के पास से एक तमंचा, खोखा, लाठी-डंडे और फावड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन

बाद मेें रंछाड़ गांव के लोग भी बागपत में स्थित मोर्चरी पर पहुंचे और युवक के ताऊ राज कुमार ने उसकी शिनाख्त राहुल उर्फ टिक्का उम्र 24 पुत्र राजवीर रंछाड़ के रूप मेें की। इसके बाद राज कुमार ने दादरी निवासी मन्नू, अखिल, अंकित को नामजद कराकर तहरीर दी। इसमें बताया है कि ये तीनों राहुल के दोस्त हैं और ये राहुल को मंगलवार की शाम घर से बुलाकर ले गए थे और इसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जांच श्ुारु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हत्या के पीछे क्या है रहस्य
बड़ौत। दादरी गांव मेें मंगलवार की रात में हत्या की वारदात के पीछे क्या रहस्य है, इसका पुलिस जांच के बाद पता लग सकेगा, क्योंकि एक पक्ष मृतक पर आरोप लगा रहा है कि वह बुरी नीयत से घर में घुसा। उसके साथ एक युवक और था, जो भागने में सफल रहा। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि उसे वे लोग घर से बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या की है। इस संबंध में सीओ रमानंद कुशवाहा का कहना था कि दोनों ओर से तहरीर आ गई है, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed