{"_id":"5b0ef9f54f1c1b896e8b57f5","slug":"61527708149-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत पर गोली चलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत पर गोली चलाई
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
दो लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बावली गांव के एसईडब्ल्यू प्लांट पर स्क्रैप उठाने का कार्य कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर गोली चलाई, लेकिन ठेकेदार बाल बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद मजदूरों ने बदमाशों से हथियार छीन लिए। बाद में मजदूरों ने दोनों हथियार पुलिस को दे दिए। पीड़ित ठेकेदार ने कोतवाली मेें एक बदमाश को नामजद कर चार के खिलाफ तहरीर दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव पुत्र सेवा राज बावली गांव के रहने वाले हैं। संजीव ने सड़क निर्माण करने वाली एसईडब्ल्यू के प्लांट से स्क्रैप उठाने का ठेका ले रखा है। गांव के ही एक युवक ने दस दिन पहले ठेकेदार संजीव से दो लाख की रंगदारी मांगी, लेकिन उन्होंने युवक को रंगदारी की रकम नहीं दी। इस पर बुधवार को शाम के समय बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश प्लांट में पहुंचे और संजीव को निशाना लगाकर तीन गोलियां चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर प्लांट परिसर में काम करने वाले मजदूरों ने हमलावरों को दौड़ा लिया और उनसेे एक बंदूक और तमंचा छीन लिया। मजदूरों के गुस्से को देखकर हमलावर भाग गए। इस दौरान किसी ने मोबाइल कर वारदात की सूचना पुलिस को दे दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को तलाश किया, लेकिन हमलावर हाथ नहीं लगे। मजदूरों ने बदमाशों सेे छीने दोनों हथियार पुलिस को दे दिए। इस संबंध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव ने गांव के ही राजीव नामक युवक को नामजद कर चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध मेेें कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया एसईडब्ल्यू प्लांट परिसर में कोई गोली नहीं चली, पहले ही हथियार छीन लिया है, मामला मारपीट का है, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।