{"_id":"5a4544a84f1c1b3c3d8c0737","slug":"61514489000-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बहाने से बुलाकर किया किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बहाने से बुलाकर किया किशोरी का अपहरण
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से बहाने से बुलाकर किशोरी का अपहरण किया । तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को पड़ोस की एक लड़की उनके घर पर आई और उनकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ बुलाकर ले गई। उसके बाद बेटी वापस घर नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोपी लड़की और उसके परिजनों से जानकारी की गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। जबकि उसकी बेटी को मेरठ के नानू गांव का युवक तस्लीम बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी तस्लीम पुत्र यामीन, मोमिना पत्नी सत्तार, व सत्तार पुत्र सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।