फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल मालिक और शिक्षिका पर पति को झूठे केस में फंसवाने का आरोप

स्कूल मालिक और शिक्षिका पर पति को झूठे केस में फंसवाने का आरोप

Wed, 13 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
स्कूल मालिक और शिक्षिका पर पति को झूठे केस में फंसवाने का आरोप
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित एक स्कूल के मालिक और शिक्षिका पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया गया है। खेकड़ा की कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला संध्या ने शिकायत की। बताया पति के साथ मारपीट और झूठा रेप के केस में फंसाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंची संध्या ने शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उसकी पुत्री टटीरी के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि शिक्षिका और स्कूल संचालक ने पुलिस के सामने उसके पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यह ही नहीं उसके पति पर रेप का झूठा केस भी लगवा दिया। पीड़ित ने आरोपी स्कूल मालिक और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पुत्र को बरामद कराने की मांग
बागपत। दिल्ली की सपेरा बस्ती गांव गडौली निवासी कृष्णा देवी पत्नी महावीर ने मलकपुर गांव की एक महिला पर पुत्र कंवर पाल को गायब करने का आरोप लगाया। एसपी को शिकायती पत्र सौंप बड़ौत पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से जमीन के रुपये दिलाने की मांग
बागपत। सिसाना निवासी आरती ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव के 11 सौ रुपये प्रति कच्चा बीघा के हिसाब से 35 बीघा जमीन बेची । उक्त लोगों ने 10 हजार रुपये थे, लेकिन अब 29500 रुपये देने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से उक्त लोगों से जमीन के रुपये दिलाने की मांग की है।


मारपीट करने का आरोप
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी जीत सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते है। घर से सामान भी निकाल लिया है। यू ही नहीं गन्ने की फसल भी काट रहे हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed