फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सावेज की हत्या नहीं, दिल्ली में हुआ था सड़क हादसा

सावेज की हत्या नहीं, दिल्ली में हुआ था सड़क हादसा

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सावेज की हत्या नहीं, दिल्ली में हुआ था सड़क हादसा
बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास तीन दिन पहले मिले युवक के शव के मामले पुलिस का दावा है कि उसकी हत्या नहीं की गई है। बल्कि उसकी दिल्ली में ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हुई है। जिस ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था उससे अचानक गिर गया था। ट्रैक्टर सवार लोग खुद को केस में फंसने के डर से उसके शव को हाईवे पर गौरीपुर गांव में डालकर चले गए थे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव निवासी युवक सावेज का शव आठ दिसंबर की सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर गांव में मिला था। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शनाख्त हुई । मृतक के पिता शाहनवाज ने बताया उसका बेटा सावेज दिल्ली के मुस्ताफाबाद निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके चलते चार लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को यहां पर फेंक गए हैं। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी । एसपी जय प्रकाश ने कहा विवेचना में सामने आया कि युवक की हत्या नहीं हुई। बल्कि सड़क हादसे में उसकी जान गई है। सावेज सात तारीख को ट्रैक्टर के बौनिट पर बैठा था, अचानक वह गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया था। इसी कारण उसकी मौत हो गई थी। ट्रैक्टर चालक व अन्य लोगों ने केस में न फंसे इसलिए शव को यहां पर डालकर चले गए थे। इसलिए हादसा और शव को छुड़ाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लीवर, फेफड़े फटने और
पसली टूटने से गई जान
बागपत। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सावेज का लीवर, फेफड़े फटे हुआ मिला और उसकी पसलिया भी टूटी हुई मिली। इसी कारण ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed