{"_id":"5a15d5774f1c1b6a678bd502","slug":"61511380343-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य विराज की हिमायत में एसपी दफ्तर पहुंचे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपं सदस्य विराज की हिमायत में एसपी दफ्तर पहुंचे लोग
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हिलवाड़ी गांव में हुए गोली कांड के मामले में जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर की हिमायत में बुधवार को लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा विराज को केस में साजिश के तहत फंसाया है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की।
हिलवाड़ी गांव में 29 अक्तूबर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई । इसमें युवक अमित निवासी बड़ौत की गोली लगने से मौत हो गई थी। पूर्व प्रधान के पति रामवीर सिंह और दूसरे पक्ष के दादू समेत कई घायल हो गए थे। रामवीर सिंह के बेटे विक्रांत की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर भी शामिल है। इस मामले में बुधवार को दर्जनों लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा विराज तोमर को केस में साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी जय प्रकाश ने आश्वासन दिया कि केस में किसी को भी गलत जेल नहीं भेजा जाएगा। केस की विवेचना निष्पक्ष रूप से की जा रही है।