फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक से मांगी 20 लाख रूपये की रंगदारी

युवक से मांगी 20 लाख रूपये की रंगदारी

Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
युवक से मांगी 20 लाख रूपये की रंगदारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के महादेव गांव से पांच दिन से लापता युवक के बड़ौत निवासी जीजा से मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर युवक की हत्या करने की धमकी भी दी है। इससे उनका परिवार को भयभीत है। उन्होंने इसकी सूचना सरधना पुलिस को दूरभाष पर दे दी है।

बड़ौत निवासी आरिफ का साला आशीष पुत्र आस मोहम्मद गांव महादेव थाना सरधना जनपद मेरठ का रहने वाला है। वह गूंगा और कुछ मंद बुद्धि भी है। वह अपने गांव से बड़ौत आने के लिए 19 नवंबर को चला गया था। न तो वह बड़ौत पहुंचा और न ही उसका कहीं पता चला है। इस संबंध में उसके परिजनों ने सरधना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है। बुधवार को लापता युवक के जीजा बड़ौत निवासी आरिफ के मोबाइल पर पहले रंगदारी का मेसेज आया और फिर मोबाइल पर फोन कर उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि ये रुपये 23 नवंबर की शाम तक रुड़की लेकर आ जाना। जब रुड़की पहुंच जाओगे तो फोन करना, हम तुम्हें स्थान बता देंगे। यदि रुपये नहीं भेजे तो तुम्हारे साले को जान से मार दिया जाएगा। इससे आरिफ का पूरा परिवार भयभीत है। उसने महादेव गांव में अपने ससुराल वालों को सूचना दे दी और जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, वह नंबर भी उन्हें बताया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed