फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दरकावदा की प्रधान के पति से दो लाख की मांगी रंगदारी, होगा मुकदमा

दरकावदा की प्रधान के पति से दो लाख की मांगी रंगदारी, होगा मुकदमा

Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दरकावदा की प्रधान के पति से दो लाख की मांगी रंगदारी, होगा मुकदमा
बागपत। दरकावदा गांव की प्रधान के पति से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम देने से मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और उनसे महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के बिनौली पुलिस को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दरकावदा गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णा देवी ग्राम प्रधान है। गांव का ही एक व्यक्ति चुनाव के समय से ही लगातार रुपये वसूल रहा है। उस पर अपनी मर्जी के अनुसार काम कराना चाहता है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। असमर्थता जताने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। वे चार नवंबर को सरकारी कार्य के संबंध में बिनौली ब्लाक में पत्नी कृष्णा देवी के साथ गए । वहां पर आरोपी व्यक्ति ने उनसे रुपये की मांग की। मना करने पर उनके और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं धमकी दी यदि रकम नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति के साथ गांव के ही तीन ओर लोग शामिल रहे हैं। इसकी पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। उसने कोर्ट की शरण ली। पीड़ित के अधिवक्ता नरेश कुमार त्यागी ने बताया एडीजे स्पेशल एससी/एसटी एक्ट की कोर्ट ने केस की सुनवाई कर आरोपियों के खिलाफ बिनौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोर्ट का आदेश मिलता है तो उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुकदमा कराने से मना किया तो पिस्टल सटाकर दी धमकी
बागपत। दरकावदा गांव की महिला पीतमो का कहना है कि गांव में कुछ लोग अपनी मनमर्जी चलाना चाहते हैं। एक आरोपी ने उस पर ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज की। 12 नवंबर को आरोपी ने मकान में आकर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। बचाव में आए उसके बेटे को भी धमकी दी। इससे उसका परिवार भयभीत है। दहशत के चलते गांव में भी नहीं जा रहे है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदी को नहीं दी जा रही सूचना
बागपत। बागपत जेल में बंद भगवान सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के सचिव को भेजे पत्र में बताया कि वह एटा के कनकपुर का रहने वाला है। उसने पत्र के माध्यम से बताया कि वह बागपत के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कई बार आरटीआई के तहत सूचना मांग चुका है, लेकिन उसको सूचना नहीं दी जा रही है। उसने बताया कि यदि उसको सूचना मिल जाए तो विभाग में गबन का बड़ा खुलासा हो सकता है। उसने सूचना दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed