फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लड़की के साथ करते छेड़छाड़, इसलिए मार डाला

लड़की के साथ करते छेड़छाड़, इसलिए मार डाला

Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
लड़की के साथ करते छेड़छाड़, इसलिए मार डाला
लड़की के साथ करते थे छेड़छाड़, इसलिए मार डाला
विज्ञापन

बागपत। गांगनौली गांव के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और भाला बरामद हुआ है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मुजफ्फरनगर जिले में एक रिश्तेदारी में चले गए थे। कुछ दिन हरिद्वार भी रहे। आरोपियों ने खुलासा किया कि परिवार की लड़की से छेड़छाड़ के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
एसपी जय प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक और उसका पुत्र अजय है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मकान का निर्माण चल रहा था। कुएं की जमीन से दीवार निकालने को लेकर सतपाल के परिवार से विवाद हो गया था। इसी के चलते आरोपियों ने 19 अक्तूबर को दीपावली की रात सतपाल और उसके परिवार पर हमला बोल दिया था। इसमें सतपाल, उसके चचेरे भाई सुंदर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इनके अलावा सुरेशपाल, भूल्लन, राहुल समेत छह लोग घायल हुए थे। इनमें से दो लोगों को गोली लगी थी तथा चार लोग भाला लगने से घायल हुए थे। उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस और दो गोली के खोखे बरामद हुए है। एसपी का कहना है कि फरार चल रहे दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेल जाते समय आरोपी दीपक शर्मा और उसके बेटे अजय शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिवार के लड़के उनके परिवार की लड़की के साथ पिछले कई वर्षों से छेड़छाड़ कर रहे थे। उनको कई बार समझाया गया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वारदात से पहले भी लड़की से छेड़छाड़ की गई थी। इसलिए खून-खराबा कर दिया। इससे पहले पुलिस कुएं की जमीन के विवाद को भी घटना से जोड़ रही थी।
विज्ञापन

-----
सिपाही बनने से पहले ही खून से रंग लिए हाथ
बागपत। दीपक के दो बेटों ने दिल्ली पुलिस की सिपाही भर्ती में शारीरिक और लिखित परीक्षा पास की है। सेलेेक्शन की फाइनल लिस्ट आनी बाकी है। उससे पहले ही उन्होंने खून से हाथ रंग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मीडिया के सामने बोलने नहीं दिया
बागपत। जेल जाते समय आरोपी दीपक और अजय, मीडिया के सामने अपना पक्ष रख रहे थे। जैसे ही दीपक ने छेड़छाड़ का जिक्र किया तो पुलिस वालों ने उनको चुप कर दिया। पुलिस जबरदस्ती उनको गाड़ी में लेकर चले गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मीडिया से बातचीत करने से रोक दिया।

---------
छेड़छाड़ के मामले में हो चुकी थी पंचायत
बागपत। आरोपियों के परिवार की एक लड़की के साथ गांव का ही एक युवक छेड़छाड़ करता था। इस मामले में पंचायत भी हुई थी। हालांकि लड़की के परिजनों ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। गांव में यह खून-खराबा होने के बाद पुलिस के सामने इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जिस युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर पंचायत होनी बताई जा रही है। इससे मृतक का कोई संबंध नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed