{"_id":"599f2ff04f1c1bbe448b4a11","slug":"61503604720-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय के बाजार बंद, गुस्सा और हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय के बाजार बंद, गुस्सा और हंगामा
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। दिन ढलते ही करीब 50 लाख रुपये की डकैती की वारदात से व्यापारी सन्न रह गए। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। बाजार बंद कर दिए गए। व्यापारियों ने एसपी से कहा कि वह दुकानें कैसे खोलें। बदमाश बेखौफ हैं। कारोबारी महफूज नहीं है।
कसबा पुलिस चौकी के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सिस्टम को सीधे चुनौती दी है। नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। दुकानदारों का आरोप है कि सीओ दिलीप कुमार ने कह दिया व्यापारियों का बाजार है, इसे खोलना न खोलना उनकी मर्जी। इस पर व्यापारी भड़क गए। सीओ से नोकझोंक हुई। पुलिस को वापस लौटना पड़ा। एसपी डी प्रदीप कुमार के यहां पहुंचते ही व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित कारोबारी ने एसपी को बताया कि उसका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी ने जल्द से जल्द वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया। कई थानों की पुलिस सराय में मौजूद है। सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव ने वारदात के खुलासे की मांग की।
शोरूम पर अकेला नहीं था कारोबारी
अमीनगर सराय। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय वहां पर एक दर्जन लोग मौजूद थे। व्यापारी गणेश महोत्सव के आयोजन की चर्चा कर रहे थे। बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बदमाश दो-दो पिस्टल लिए हुए थे।
विज्ञापन
नौ माह बाद कस्बा में ही पड़ा था डाका
अमीनगर सराय। कस्बा में सर्राफ अंकित वर्मा के मकान में 14 नवंबर 2016 की रात बदमाशों ने मकान में डाका डाला था। मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर और लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए थे। पुलिस अभी तक रिवाल्वर तक बरामद नहीं कर पाई है। एक साल भी नहीं हुआ कि बदमाशों ने यहां दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया।
सराय के भूगोल से वाकिफ थे बदमाश
अमीनगर सराय। दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया, उससे जाहिर है कि वह कसबा सराय के अलावा दुकान के पूरे भूगोल से वाकिफ थे। कारोबारी विपुल को गन प्वाइंट पर लेकर चाबी मांगी। विपुल ने आनाकानी की तो उसे धमकाते हुए यह तक बता दिया चाबी कहां रखी है। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही सीसीटीवी के तार काट दिए। फायरिंग कर बदमाश आसानी से फरार हो गए।