फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खुलासे के लिए एसपी दफ्तर पर धरना

खुलासे के लिए एसपी दफ्तर पर धरना

Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खुलासे के लिए एसपी दफ्तर पर धरना
बागपत। नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार त्यागी की हत्या के केस का 36 दिन बाद भी खुलासा न होने पर परिजनों ने एसपी दफ्तर पर धरना दिया। उन्होंने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। सीओ के 10 सितंबर तक केस का खुलासा करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

केहरका गांव के राहुल कुमार त्यागी ने बताया उनके पिता शिवकुमार त्यागी की 15 जुलाई की रात गोली मारकर हत्या की। उनका शव गढ़ी कलंजरी गांव के एक खेत में पड़ा मिला । अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। उनके द्वारा गाजियाबाद के एक युवक का बाद में नाम बताया । जो उनके पिता की हत्या में शामिल रहा है। उसको पकड़कर पुलिस के सुपुर्द भी किया ,लेकिन बाद में पुलिस ने उसको छोड़ दिया। पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। कई बार पुलिस अफसरों से केस के खुलासे की मांग की जा चुकी है, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसके विरोध में उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर सोमवार को एसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। बाद में सीओ सिटी दिलीप सिंह ने दोपहर सवा बजे उनको समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। आरोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग की। इसमें मुकेश प्रधान, सचिन त्यागी, मुनेश त्यागी, राहुल नैन, विनोद त्यागी, रजोंद्र, रामेश्वर त्यागी, ब्रह्मजीत त्यागी, सुमित, रेखा, संगीता, मुकेश, अनिता आदि रही।
विज्ञापन

सीओ दिलीप सिंह ने कहा 10 सितंबर तक केस का खुलासा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर पीड़ित परिवार ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed