फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल में लेंटर का प्लास्टर गिरने से छात्रा का सिर फूटा

स्कूल में लेंटर का प्लास्टर गिरने से छात्रा का सिर फूटा

Mon, 14 Aug 2017 04:55 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में लेंटर का प्लास्टर गिरने से छात्रा का सिर फूटा
बीएसए ने अमीनगर सराय कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पहुंचकर की जांच
विज्ञापन

फोटो : 3
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के एक कमरे की छत के लेंटर का प्लास्टर टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से छात्रा घायल हो गई। जबकि कई बच्चे बाल-बाल बचे। बीएसए ने स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विद्यालय के एक कमरे में कक्षा चार के छात्रा-छात्राओं को सोमवार सुबह प्रधानाध्यापक दीपक यादव पढ़ा रहे थे। कुछ देर बार शिक्षक किसी काम से कक्ष से बाहर निकले। तभी अचानक कमरे की छत से प्लास्टर टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से सराय की छात्रा अक्सरा पुत्री खुर्शेद घायल हो गई। जबकि कई छात्र-छात्रा उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। स्कूल स्टाफ लहूलुहान हालत में कस्बा के निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सीटी स्कैन के लिए मेरठ रेफर किया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बीएसए योगराज सिंह स्कूल में पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


जर्जर भवन में क्यों बैठाए बच्चे
अमीनगर सराय। बीएसए ने प्रधानाध्यापक दीपक यादव से पूछा जब कमरे की छत जर्जर थी, तो बच्चों को इस भवन में क्यों बैठाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कोई झूठा कौन सच्चा
प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने कहा जर्जर भवन के संबंध में पिछले तीन साल से बीआरसी पिलाना और बीएसए को पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पिलाना बीआरसी प्रहृलाद सिंह ने कहा उनके पास एक भी पत्र नहीं पहुंचा है। यदि मिलता तो उसको उच्च्चाधिकारियों के पास अवश्य भेजा जाता।
बीएसए योगराज सिंह ने कहा जर्जर भवन की तो उनको जानकारी ही नहीं है। न ही इस संबंध में उनके पास पत्र आया है।

पत्र की प्रति भी नहीं दिखा पाए प्रधानाध्यापक
अमीनगर सराय। प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने बीएसए और बीआरसी के सामने ही पत्र भेजने की बात कहीं। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से पत्र की प्रति दिखाने को कहा, लेकिन वह इसे नहीं दिखा पाए।

हादसे को दबाने की कोशिश
अमीनगर सराय। छात्रा के घायल होने की जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मी स्कूल पहुंच गए हैं। इस पर प्रधानाध्यापक ने पहले तो इस तरह की घटना से ही इंकार कर दिया, बाद में दबाव बढ़ने पर उन्होंने कुछ पत्रकारों के साथ रूखा व्यवहार किया।


बागपत जिले में ऐसे कई स्कूल
सराय के अलावा जिले में ऐसे कई स्कूलों हैं जिनकी छत गिरने की स्थिति में है। सरूरपुर कलां के विद्यालय के दो कमरे गिर चुके हैं, यहां सिर्फ एक भवन में ही पढ़ाई हो रही है। तुगाना गांव के स्कूल के भवन में भी दरार आ चुकी है। ऐसे भवन बच्चों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed