फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में भट्ठा कारोबारी पर फायरिंग, घायल

दोघट में भट्ठा कारोबारी पर फायरिंग, घायल

Sun, 13 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
दोघट में भट्ठा कारोबारी पर फायरिंग, घायल
दोघट (बागपत)। कस्बे में शनिवार सुबह दो बाइक सवार चार बदमाशों ने भट्ठा कारोबारी लोकेंद्र ठेकेदार के भट्ठे पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली लगने से ठेकेदार घायल हो गया। घायल ठेकेदार को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कस्बा दोघट निवासी चौधरी लोकेंद्र ठेकेदार का कान्हड़ मार्ग पर ईंट भट्ठा है। वह सड़क निर्माण में ठेकेदारी भी करते हैं। वह शनिवार सुबह अपने ईंट भट्ठे पर बैठकर चाय पी रहे थे। वहां मुनीम अंकुर भी कार्य कर रहा है। करीब साढ़े सात बजे दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाशों वहां पहुंचे और दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जान बचाकर भागते समय उनके हाथ में गोली और पेट में छर्रे लगे। इसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते और धमकी देकर चले गए। इस वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। घायल लोकेंद्र को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया । उनकी हालत में सुधार बताया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायल लोकेंद्र के भाई सतीश ने किसी से रंजिश होने से इंकार कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना दोघट में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा व्यापारी लोकेंद्र को गोली किसने और क्यों मारी, इसका पता लगाने का प्रयास किया है। अभी कामयाबी नहीं मिली है। जल्द ही पता लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की तैयारी में भी जुटे हैं लोकेंद्र
दोघट। लोकेंद्र ठेकेदार ने वर्ष 2012 में दोघट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इस बार भी निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गोली चलाई बदमाशों ने
दोघट। बदमाशों ने भट्ठे पर पांच गोली चलाई। इस दौरान आसपास के लोग वहां पर पहुंचने लगे थे। भीड़ को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मंौके से गोली के पांच खोखे बरामद किए है।


विरोधी कराना चाहते हैं हत्या : लोकेंद्र
दोघट। ईंट भट्ठा कारोबारी पर हमले के बाद परिजनों अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत में लोकेंद्र ने कहा कि वह राजनीति में है, जिसके चलते विरोधी उसकी हत्या कराना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उधर, इस मामले को निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है, इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed