फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किरठल गांव के ग्रामीणों का रमाला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

किरठल गांव के ग्रामीणों का रमाला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
किरठल गांव के ग्रामीणों का रमाला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

किरठल गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को रमाला थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

ग्रामीणों ने कहा अश्वनी पुत्र श्याम कुमार निवासी किरठल दो दिन पहले गांव से लापता हुआ था। जब अश्वनी नहीं मिला तो ग्रामीणों ने रमाला थाने पर युवक की गुमशुगदी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छपरौली के यमुना खादर में अश्वनी का शव मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हाईवे भी जाम करने का प्रयास किया। हालांकि बाद में ग्रामीण हत्या का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। इसमें पुष्पेंद्र, अनिल, सुरेंद्र, जयपाल, जितेंद्र, संजीव, कर्मवीर, अमरपाल, सहेंद्र, राजवीर, राजकली, संगीता, रूबी, सुनीता, भंवरकली आदि रही। दूसरी तरफ युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कहा यदि पुलिस कार्रवाई करती तो युवक जिंदा होता। नौ जुलाई को किसी ने अश्वनी को चारपाई बुनने के लिए बुलाया था और वहीं से ही अश्वनी गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed