{"_id":"5c2a7a1bbdec2256ab4fcca3","slug":"51546287643-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से कार में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से कार में आग लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास सोमवार की शाम एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। कार में सवार खाद्य विभाग के पूर्व लेखाकार बाल बाल बच गए।
मेरठ के किला रोड स्थित कोरल स्कीम कॉलोनी निवासी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से लेखाकार पद से सेवानिवृत्त अमरपाल सिंह सिरोही किसी कार्य से अपनी कार यूपी 15 एवाई 7422 से बिनौली आए। वापस मेरठ लौटते समय कार जैसे ही बड़ौत मार्ग पर बरनावा से आगे हिंडन पुल के पास पहुंची तो कार में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली तो कार चला रहे अमरपाल सिंह नीचे उतर गए। इसी दौरान कार में लगी सीएनजी कीट में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद कराया। सूचना देने बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। आवागमन सुचारु कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों की सांसें अटकी रही। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि कार में आग लगी, लेकिन कार में सवार पूर्व लेखाकार सुरक्षित है। पीड़ित ने तहरीर दी।