{"_id":"5bd8b40bbdec22694f461124","slug":"51540928523-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकाना गांव की प्रधान ने सचिव पर लगाया शोषण करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढिकाना गांव की प्रधान ने सचिव पर लगाया शोषण करने का आरोप
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ढ़िकाना गांव की प्रधान ने कोतवाली पहुंचकर ग्राम सचिव पर आरोप लगाया कि वह आए दिन उसके साथ अभद्रता करता है और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है और काम कराने के नाम पर 20 प्रतिशत की मांग करता है, उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
ढ़िकाना गांव की प्रधान बिमलेश देवी जो अनुसूचित जनजाति कोटे की प्रधान है, उसने कोतवाली पहुंचकर ग्राम सचिव प्रिंस जैन पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ गाली-गलौच करता है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करता है और किए गए कार्यों पर 20 प्रतिशत कमीशन मांग करता है और मानसिक रूप से पीड़ित हो चुकी है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस संबंध मेें सचिव प्रिंस जैन ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि मुझ से रंजिश रखने वाले लोगों के कहने पर प्रधान मेरी छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।