फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी पुलिस बिहार में होती तो गोली से उड़ा देती

यूपी पुलिस बिहार में होती तो गोली से उड़ा देती

Thu, 04 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस बिहार में होती तो गोली से उड़ा देती
बागपत।
विज्ञापन

जनपद पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर अशोभनीय टिप्पणी बिहार के किसी युवक द्वारा करने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि टिप्पणी में लिखा है कि यदि यूपी पुलिस बिहार में होती तो उसे गोली से उड़ा देती। पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बागपत पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर 29 सितंबर को मोहम्मद सदरे आलम नामक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो अप लोड कर अशोभनीय टिप्पणी की। 30 जुलाई को भागोट में मिले अज्ञात युवक के शव पर भी टिप्पणी की। टिप्पणी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गली गलौच कर लिखा कि बागपत में बदमाशों का आतंक। युवक की हत्या कर शव फेंका। यूपी पुलिस फर्जी मुठभेड़ करती है। यदि यूपी पुलिस बिहार में होती तो उसे गोली से उड़ा देती। इस पोस्ट से आशंका जताई जा रही है कि ट्वीटर एकाउंट पर बिहार के किसी युवक द्वारा टिप्पणी की गई है। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाली में एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने जिस आईडी से टिप्पणी की गई है, उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस की साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टिप्पणी करने वाले आरोपी का पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। आईटी थाना नोएडा से भी मदद ली जाएगी। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed