फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धनौरा सिल्वरनगर में ग्रामीणों व चोरों के बीच मुठभेड़

धनौरा सिल्वरनगर में ग्रामीणों व चोरों के बीच मुठभेड़

Thu, 13 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
धनौरा सिल्वरनगर में ग्रामीणों व चोरों के बीच मुठभेड़
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में नलकूपों पर चोरी करने आए बदमाशों और ग्रामीणों की बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। चोर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी सत्यवीर सिंह पूर्व फौजी है। उसने बताया कि वह मंगलवार की रात में अपने नलकूप की छत पर सोया था। इसी दौरान आधा दर्जन चोर नलकूप में चोरी करने के इरादे से आए। जब वे नलकूप की दीवार में नकब लगाने लगे तो उसने नींद टूट गई। उसने मोबाइल पर गांव में चोरों की सूचना दी। ग्रामीण लाइसेंसी हथियार व लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ लिए। इसी दौरान चोरों पर पूर्व फौजी ने ऊपर से ईंट बरसा दी। चोरों ने उस पर फायर किया, लेकिन वह बच गया। पीछे से चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। चोरों व ग्रामीणों में फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड फायर हुए। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि चोरों की सूचना पर पुलिस जंगल में गई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed