फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छेड़छाड़ को लेकर ट्रेन में मारपीट

छेड़छाड़ को लेकर ट्रेन में मारपीट

Sat, 25 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर ट्रेन में मारपीट
बड़ौत (बागपत)। शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मेें शुक्रवार को छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर दो युवक गुटों में जमकर संघर्ष हुआ, इससे ट्रेन में सवार यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व रेलवे पुलिस को देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, वैसे ही ट्रेन में सवार छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर युवकों के दो गुटों मेें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे व लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। जीआरपी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उधर ट्रेन में आए दिन होने वाली मारपीट व छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर यात्रियों मेें आक्रोश है। जीआरपी थानाध्यक्ष किरण राज का कहना था कि ट्रेन में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed