{"_id":"5a5128d04f1c1b37198b54f5","slug":"51515268304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर महिला ने किशोर का हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठे पर महिला ने किशोर का हाथ तोड़ा
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर रोड पर स्थित भट्ठे पर बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी में महिला ने किशोर की पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ में फैक्चर हो गया। उसका सीएचसी में इलाज कराया। घटना की पुलिस से शिकायत की।
शामली के मलकपुर गांव निवासी वलेद्दीन का परिवार नौरोजपुर रोड पर स्थित एक भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। उसके आठ वर्षीय बेटे कुर्बान का पड़ोस के बच्चों के साथ मामूली कहासुनी हो गई । इसके चलते आरोपी बच्चे के परिवार की एक महिला ने कुर्बान की बुरी तरह से पिटाई की। इससे उसके हाथ में फैक्चर हो गया। कुर्बान को उसकी मां सरवरी लेकर सीएचसी पहुंची। सरवरी का कहना है कि महिला ने बच्चों के विवाद पर उसके बेटे पर हमला कर हाथ तोड़ दिया। उसने कोतवाली पर शिकायत की है।
पोईस नंगला में मां-बेटी पर हमला
बागपत। पोईस नंगला गांव निवासी ताहिर ने बताया कि गांव में एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करते रहते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
निवाड़ा चौकी के पास दो पक्ष भिड़े, हंगामा
बागपत। निवाड़ा की पुलिस चौकी के पास आरिफ निवासी निवाड़ा और जाहिद निवासी पुराना कस्बा पक्ष के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।