{"_id":"5a1721474f1c1b9e678bd85b","slug":"51511465287-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़का में कुछ लोगों ने मकान पर किया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़का में कुछ लोगों ने मकान पर किया कब्जा
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़का गांव में आठ-दस लोगों ने एक मकान पर धावा बोल दिया और सामान बाहर फेंक कर कब्जा कर लिया। इसको लेकर पीड़ित महिलाएं कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी।
योगेंद्र पुत्र भिखारी बड़का गांव का रहने वाला है। वह मजदूरी का काम करता है। बृहस्पतिवार को वह घर में नहीं था। उसकी पत्नी सावित्री और बच्चें ही घर पर थे। इसी दौरान 8-10 लोग धारदार हथियार और तमंचे लेकर और घर का सामान बाहर फेंक दिया। जब सावित्री ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की और मकान पर कब्जा कर लिया। सावित्री ने बताया कि दबंग लोग सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए हैं और जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। इस संबंध में पीड़ित महिला अपने परिवार की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और आक्रोश जताते तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव का कहना है कि तहरीर पर फिलहाल जांच की जा रही है।