{"_id":"5a0de8be4f1c1b7a548bd5b7","slug":"51510860990-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककड़ीपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककड़ीपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित ककड़ीपुर गांव के निकट रमाला पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का इरादा लूट करने का था। उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और कार बरामद हुई है।
रमाला थाना इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विकास उर्फ पौनी निवासी ककड़ीपुर, राजीव और मयंक निवासी जिवाना है। आरोपी शामली की ओर से आ रहे थे। सूचना मिली रोड पर कुछ संदिग्ध लोग कार में सवार होकर घूम रहे हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस टीम तुरंत वहां पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में उनको गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कार, एक तमंचा और दो चाकू बरामद हुए। आरोपी विकास उर्फ पौनी गैंगेस्टर केस में फरार चल रहा है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनका इरादा लूटपाट करने का था। आरोपियों से बरामद कार की जांच की जा रही है।