फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी में महिला ने मचाया उत्पात,जाम

टटीरी में महिला ने मचाया उत्पात,जाम

Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
टटीरी में महिला ने मचाया उत्पात,जाम
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा में बागपत-मेरठ रोड पर एक महिला ने अर्द्धनिर्वस्त्र हालत में होकर उत्पात मचाया। महिला वाहनों के आगे लेट गई। दुकानों पर पथराव किया। इससे दुकान बंद हो गई और रोड पर जाम लगा गया। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद महिला पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस वाले मूकदर्शक बने रहे। देरी से महिला पुलिस के पहुंचने पर नागरिकों से रोष व्याप्त किया।
विज्ञापन

कस्बा की एसबीआई शाखा के पास बुधवार को शाम करीब चार बजे एक महिला पहुंची। उसने अपने कपड़े फाड़कर रोड पर हंगामा शुरू कर दिया। उसको समझाने के लिए पहुंचे लोगों के साथ बदसलूकी करने लगी और उनके पीछे ईंट लेकर दौड़ पड़ी। वह वाहनों के आगे लेट गई। इससे मार्ग जाम हो गया। दुकानों में ईंट पत्थर बरसाने लगी। इससे दुकानें बंद हो गई। पुलिस चौकी और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी । महिला पुलिस कर्मी के बजाए पुरुष पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन मूकदर्शक बने रहे। एक महिला ने हिम्मत जुटाकर रोड से उसको हटाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। बाद में कोतवाली से पहुंची महिला दरोगा और अन्य महिला कर्मी उसको लेकर आई। महिला कौन और कहां की है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा महिला से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed