{"_id":"5990a6ce4f1c1b42638b461e","slug":"51502652110-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के चचेरे भाई के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के चचेरे भाई के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के चचेरे भाई के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर
बागपत। सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के चचेरे भाई इमरान उर्फ कल्लू की स्कार्पियो लूटकर हत्या करने के आरोपियों पर पुलिस ने ओर शिकंजा कस दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी जेल में हैं।
मेरठ के जानी क्षेत्र के गांव नंगला कुम्बा निवासी इमरान उर्फ कल्लू (32) का शव 27 मई की सुबह बिजवाड़ा मार्ग पर माल माजरा गांव के रजवाहे के पास खेत में पड़ा मिला था। उसकी जेब से मिले ट्रांसपोर्ट के कार्ड से शव की शनाख्त हुई थी। उसको घर से मुरादनगर समारोह में बहाने से बुलाकर ले गए थे। बाद में उसकी हत्या कर स्कॉपियो लूट ली थी। बिनौली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की विवेचना में सागर और अनिल निवासी पिचौकरा और नवनीत निवासी अघेड़ा (मेरठ) का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी स्कॉर्पियो बरामद की थी। बाद में तीनों आरोपियों को जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपियों पर ओर शिकंजा कस दिया है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा इमरान के तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।