फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ताबड़तोड़ दबिश, मकान पर ताला

ताबड़तोड़ दबिश, मकान पर ताला

Sat, 12 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ दबिश, मकान पर ताला
बागपत। किरठल गांव के युवक अमरपाल उर्फ काला की हत्या कर शव को बिटौड़े में जलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी और उनके परिजन मकान पर ताले लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवक अमरपाल की दो माह पूर्व बहाने से गांव से ले जाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके शव को ओढ़ापुर गांव में बिटौड़े में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जला दिया था। इसका पता तीन दिन पूर्व सिनौली गांव के मांगेराम के पकड़े जाने के बाद चल था। पूछताछ करने पर पुलिस को मांगेराम ने बताया था कि उसने अपने बेटे गुड्डू, गौरव, प्रवीण, अंकित, मनोज उर्फ मोनू और विशु के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मांगेराम जेल जा चुका है। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है। कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी रमेश चंद सिद्धू का कहना है कि आरोपियों के मकानों पर ताले लगे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed