फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोचिंग जा रही युवती का फोटो खींचा, छेड़छाड़

कोचिंग जा रही युवती का फोटो खींचा, छेड़छाड़

Mon, 10 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग जा रही युवती का फोटो खींचा, छेड़छाड़
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग जा रही युवती का फोटो खींच लिया। इतना ही नहीं उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। वह बड़ौत में कोचिंग करने के लिए जाती है। गांव के दूसरे समुदाय के दो युवक उस पर गलत नजर रखते हैं। आए दिन उस पर फब्तियां कसते हैं। वह अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवकों ने उसका मोबाइल में फोटो खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने घर पर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। बाद में आरोपियों ने उनको भुगत लेने की धमकी दी। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर आरोपी बिल्लू और सागर के खिलाफ रमाला थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने कहा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। गांव में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed