{"_id":"5820c06e4f1c1ba16fb3750c","slug":"5-88-lakh-looted-petrol-pump-salesman-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर 5.88 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर 5.88 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
घायल सेल्समैन सचिन शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूनियन बैंक में कैश जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा से शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस के सामने ही बदमाशों ने गोली मारकर 5.88 लाख रुपये लूट लिए। घायल सेल्समैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। एसपी पूनम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अफसरों को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा यदि तीन दिन में केस का खुलासा नहीं हुआ तो पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे।
बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ईश्वर दयाल गुप्ता का शहर में बड़ौत रोड पर भजन लाल-ईश्वर दयाल नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार सुबह साढ़े 11: 30 बजे उनका पौत्र अंकित गुप्ता सेल्समैन सचिन शर्मा के साथ कार में सवार होकर 5.88 लाख रुपये कैश जमा करने के लिए शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित यूनियन बैंक में गए थे। कार को चालक पवन चल रहा था। बैंक के सामने पहुंचने पर सेल्समैन सचिन शर्मा कार से उतरकर रुपये का बैग लेकर बैंक की ओर चला। अचानक दो बदमाशों वहां आए। इनमें से एक बदमाश ने उससे रुपये का बैग छीन लिया और दूसरे ने उसको गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से सचिन घायल हो गया। बदमाश ने दूसरी गोली जमीन में मारी। इसके बाद चमरावल रोड पर बाइक लिए खड़े साथी के साथ बदमाश भाग गए। जिस स्थान पर यह वारदात हुई। उसके सामने ही यातायात पुलिस रहती है, बैंक में गार्ड भी मौजूद था। पुलिस पिकेट भी थोड़ी दूरी पर ही है।
दिन दहाड़े लूटपाट की वारदात होने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में एसपी पूनम ने भी वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। दिन दहाड़े लूटपाट होने का व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों री पुलिस अफसरों के साथ नोकझोंक भी हुई। एसपी पूनम ने कहा राष्ट्र वंदना चौक पर सेल्समैन को गोली मारकर कैश लूट की वारदात बेहद ही गंभीर है। बैंक में लगे कैमरे से अपराधियों की फुटेज निकाली गई है। उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लुटेरे बैंक के कैमरे में कैद
बागपत। वारदात को अंजाम देते समय अपराधी यूनियन बैंक के कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस अफसरों ने बैंक के कैमरे में फुटेज देखी। इस आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बागपत। चश्मदीदों ने बताया तीन बदमाश सफेद अपाची बाइक पर बैंक के पास आए थे। एक बदमाश बाइक को स्टार्ट करके चमरावल रोड पर खड़ा हुआ था। उसके दो साथियों ने सेल्समैन को गोली मार कैश लूटा। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए।