फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंघावली अहीर थाने के पास गोकशी, लोगों ने किया हंगामा

सिंघावली अहीर थाने के पास गोकशी, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने के पास गोकशी, लोगों ने किया हंगामा
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाने के पास गन्ने के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। खेत से पांच-छह गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने में घटना के विरोध में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। खेत मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। गोकशी की घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय सिंघावली अहीर थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे किसान सुंदर व धर्मेंद्र के गन्ने के खेतों में पांच-छह गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय फोर्स केे साथ पहुंचे। पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि जब थाने के पास गोकशी नहीं रुक रही तो फिर अन्य जगहों पर कैसे गोकशी रुकेगा। गोकशी करने वाले आवारा गोवंशीय पशुओं को रात्रि में बेहोश कर ट्रकों में लादकर ले जाते है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती। पुलिस को घटना स्थल से पशुओं को काटने का औजार भी मिला है। पुलिस ने जेसीबी मशीन से खेत में गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को मिट्टी दबा दिया। गोकशी की सूचना पर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर और उपाध्यक्ष तपिश तोमर कार्यकर्ताओं को साथ थाने पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जनपद में जगह-जगह गोकशी की घटनाएं बढ़ रही है। आरोपी रात में गोकशी कर फरार हो जाते हैं। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। यदि शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसान धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सिंघावली अहीर गांव के प्रधान सत्यवीर यादव ने आरोप लगाया कि कुछ संदिग्ध लोग घूमते देखे जा रहे हैं। गांव के एक व्यक्ति ने दो दिन पहले पुलिस से शिकायत भी की क्षेत्र में गोकशी हो सकती है। उसने कुछ लोगों को बेसहारा गोवंशीय पशुओं को इंजेक्शन लगाते देखा , लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। पुलिस की लापरवाही के कारण गोकशी की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नहीं रोक पा रही गोकशी की घटना
बागपत। सिंघावली अहीर गांव में गोकशी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में गोकशी की घटनाएं हो चुकी है। रमाला थाना क्षेत्र के थल गांव के जंगल में गोकशी हुई। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले । सिसाना गांव के जंगल में पांच-छह गोवंशीय पशुओं को काटा। इन घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। गोकशी से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


माहौल खराब करने की हो सकती है साजिश
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि गोकशी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। घटना स्थल से गोवंशीय पशुओं के अवशेष और मांस भी मिला है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा। माहौल खराब करने की साजिश भी हो सकती है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed