फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रगतिशील सपा के जिलाध्यक्ष से मारपीट, धमकी

प्रगतिशील सपा के जिलाध्यक्ष से मारपीट, धमकी

Sun, 05 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील सपा के जिलाध्यक्ष से मारपीट, धमकी
बागपत।
विज्ञापन

बली गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट कर जान ले मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पावला गांव के पूर्व प्रधान पर हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

अहेड़ा गांव निवासी रामपाल सिंह पंवार ने बताया कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष है। शुक्रवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे वह बली गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया। वहां पर उसे पावला गांव के पूर्व प्रधान मिले। उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौच शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उस पर हमला बोला। लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। पूर्व प्रधान ने उसे गोली से उड़ाने की धमकी दी। उसने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। घटना के बाद से पीड़ित भयभीत है। उसने पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed