{"_id":"5be9d3e9bdec2269c10f9c62","slug":"41542050793-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लोगों ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला किया
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली गांव मेें सोमवार की तड़के खेत में काम कर रहे एक किसान पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। बाद में हमलावर किसान को मरा समझकर वहां से भाग निकले। काफी देर बाद जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो वह लहूलुहान पड़ा था। इस संबंध में परिजनों ने तीन-चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
दो दिन पूर्व गांव के हरवीर पुत्र प्रकाश के परिवार के किसी युवक की गांव के ही एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी हरवीर व अन्य गणमान्य लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन सोमवार की सुबह जब हरवीर अपने खेत मेें काम कर रहा था, तभी आधा दर्जन लोगों ने हरवीर पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे हरवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर उसे मरा समझाकर भाग गए। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पहुंचे और हरवीर को लहूलुहान देकर रोने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में हरवीर ने गांव के ही तीन-चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी।