{"_id":"5bcf78debdec2269bc7fe4c5","slug":"41540323550-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला, हमलावरों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमला, हमलावरों ने की फायरिंग
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बागपत जेल से अपने दोस्ती की मिलाई कर बाइक पर गांव बावली जाते समय टयौढ़ी व खेड़ी के बीच सात-आठ लोगों ने मारपीट की। हमलावरों ने उसे पर तमंचे से गोली भी चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने कोतवाली पर तहरीर दी। अनुज पुत्र कृष्णपाल बावली गांव का रहने वाला है। वह किसी मुकदमे में जमानत पर बाहर आया हुआ है, उसका दोस्त जेल मेें बंद है। वह मंगलवार को अपने एक साथी के साथ बाइक पर जेल में दोस्त से मिलाई कर वापस लौट रहा था। खेड़की व टयौढ़ी के बीच सात-आठ लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। जब जान बचाते हुए वह ईख के खेत मेें भागा तो हमलावरों ने उस पर गोलियां भी चलाई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
वहीं गुराना रोड पर मेहरूनिशा पत्नी जमीर हसन व उसके बेटे आरिफ को कोर्ट मैरिज के मामले मे चल रही रंजिश को लेकर पांच-छह लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोलकर घायल कर दिया। उसने कोतवाली पर तहरीर दी, पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।