{"_id":"5babe06f867a557fee026d2b","slug":"41537990767-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा से दो सगे भाई लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा से दो सगे भाई लापता, हत्या की आशंका
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि खेकड़ा में घर के बाहर खेल रहा कक्षा छह का छात्र कृष लापता हो गया। दो माह पहले ही कृष का बड़ा भाई अभिषेक संदिग्ध हालात में लापता हुआ था। पुलिस अभी तक अभिषेक को नहीं तलाश कर सकी है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दो और छात्रों के लापता होने से कस्बे में डर का माहौल बन गया है।
बड़ौत क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी दलित राम गोपाल पिछले आठ साल से खेकड़ा के विजय नगर में रहता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका दस साल का बेटा कृष खेकड़ा इंटर कॉलेज मेें कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार को शाम करीब साढे़ चार बजे वह घर के बाहर खेल रहा था, इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने इधर उधर तलाश किया, लेकिन कृष नहीं मिला। देर रात थाने में तहरीर दी। एसओ एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने टीम ने कई जगह कृष को तलाश किया, लेकिन कृष के विषय में जानकारी नहीं मिल सकी। जांच के लिए डॉग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी है। एसओ का कहना है कि छानबीन की जा रही है। दो माह पहले ही मजदूर का 18 साल का बड़ा बेटा अभिषेक भी संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, इसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस लापरवाह बनी हुई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।