फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिवम हत्याकांड का खुलासा न होने पर कलक्ट्रेट में धरना

शिवम हत्याकांड का खुलासा न होने पर कलक्ट्रेट में धरना

Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिवम हत्याकांड का खुलासा न होने पर कलक्ट्रेट में धरना
बागपत। बिजवाड़ा के शिवम तोमर हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हत्याकांड के बाद परिजनों में दहशत बनी हुई है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में 29 जुलाई को शिवम तोमर पुत्र पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने हत्या की तहसील बिनौली थाने में तहरीर दी थी। परिजनों ने कहा कि घटना को 25 दिन बीच चुके है, लेकिन आज तक पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। क्षुब्ध परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने बताया कि थाना पुलिस हत्याकांड के खुलासा नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोई ध्यान नहीं है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शिवम की हत्या के बाद से परिजनों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक परिजनों को सुकुन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार के लोग अनशन के लिए मजबूर होंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने परिजनों ने पीड़ा को समझते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसमें सत्यपाल सिंह, धर्मवीर, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद तोमर, संजीव तोमर, महावीर सिंह, सुनील तोमर, भूरा, सुरेश पाल, ओमपाल, राहुल तोमर, चंद्रपाल राठी, चंचल तोमर, चमन सिंह, यशपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, अरूण, मांगेराम, सुभाष, नरेंद्र सिंह राठी, रामदास शर्मा, बिजेंद्र सिंह, ईश्वर, धन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed